Homeचेतक टाइम्ससोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक को पूर्व सीएम शिवराज ने किया संबोधित,...

सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक को पूर्व सीएम शिवराज ने किया संबोधित, बोले- जनता के बीच आज भी होता है हीरो जैसा स्वागत

भोपाल। टाइगर के बाद अब शिवराज ने खुद को हीरो बताया है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डेढ़ महीने में आधा मप्र घूम चुका हूं। जनता के बीच आज भी हीरो जैसा स्वागत होता है। लोगों का पहले से ज्यादा प्यार मिल रहा है। लोग कहते हें कि मैं पहले से ज्यादा सक्रिय हूं। शिवराज के हीरो वाले बयान पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज राजनीति छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में चले जाएं। बैठक को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव में न हम हारे हैं, न कांग्रेस जीती है और यदि लोकसभा सीट के हिसाब से देखें तो भाजपा 17 और कांग्रेस 12 सीट जीती है। हमें पांच सीटें ज्यादा मिली हैं। गौरतलब है कि भाजपा इस लोकसभा सीट में सभी 29 सीटें जीतने का दावा कर रही है।

टाइम काट रही है राज्य सरकार
शिवराज ने कहा कि राज्य सरकार वचन पूरा करने की बजाय टाइम काट रही है। आचार संहिता लगने से पहले कुछ लोगों के खाते में पैसा पहुंचाकर वाहवाही लूटना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष्मान भारत योजना भी ठीक से लागू नहीं कर रही है। शिवराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है। यह राष्ट्रवादियों और देश को बांटने वालों के बीच धर्मयुद्ध है। सभी विपक्षी दल, जो एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे, वे मोदी को हटाने के लिए गलबहियां करते फिर रहे हैं। यह गठबंधन स्वार्थों के आधार पर बना है। बैठक को संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा यह चुनाव मोदी वर्सेस ऑल है। हर बूथ पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाए। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस से कार्यशाला को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!