Homeअपना शहरराजगढ़ - नगर की समस्याओ को लेंकर व्यापारी संघ अध्यक्ष ने की...

राजगढ़ – नगर की समस्याओ को लेंकर व्यापारी संघ अध्यक्ष ने की नप अध्यक्ष से मुलाकात, बस स्टैंड और मेला मैदान को लेकर रखा पक्ष, अध्यक्ष बारोड़ ने कहा – जल्द होगा निराकरण

राजगढ़। नगर की समस्याओ को लेकर बुधवार को बस स्टैंड स्थाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी ने नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड से मुलाकात कर उन्हे समस्याओ से अवगत करवाया। श्री माहेश्वरी ने कहा की बस स्टैंड पर यातायाता को सुगम बनाने के लिये नगर परिषद ने बस स्टैंड पर लगने वाली दुकानो को व्यवस्थित कर काफी हद तक यातायाता व्यवस्था सुगम बनाई है। लेकिन उस स्थान पर अस्थाई  चार पहिया वाहनो के जमावडे से फिर व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ सकती है। जिस पर श्री बारोड ने कहा की उक्त समस्या उनके संज्ञान मे है। राजगढ़ नगर के बस स्टैड को सुंदर एंव व्यवस्थित किया जायेगा। ताकी बहार से आने वाले यात्रियो एंव बसो को आवागमन मे किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्री बारोड ने कहा की किसी गरीब को यह न लगे की उन्हे हटाकर दुसरो को बसाया गया। इसके लिये उक्त स्थान पर नो पार्किग जोन बनाया जायेगा। साथ की उक्त टैक्सी और चार पहिया वाहन जो यहा पर पार्किग हो रहे है उन्के लिये अलग स्थान तय किया जायेगा। श्री बारोड ने कहा की बस स्टैड के पिछे यु आकार मे बाजार का निर्माण कर टीन शेड की दुकाने शटर लगाकर बनाई जायेगी। जिसमे नगर के लोगो को पहली प्राथमिकता होगी। वही बीच मे प्रतिक्षालय होगा। जिससे यहा पर बाजार पुरी तरह व्यवस्थित हो जायेगा। इस पर श्री माहेश्वरी ने कहा की व्यापारी संघ की और से जो भी सहयोग नगर परिषद को चाहे उसके लिये वे तैयार है। वही श्री माहेश्वरी ने कहा कुछ माह पुर्व मेला मैदान की जमीन को लेकर नगर की की राजुबाई पिता शैतानमल पति मनसुखलाल के द्वारा तहसील कार्यालय मे वाद दायर कर दावा किया गया की उक्त जमीन उनके स्वामीत्व की है। इस पर नगर परिषद अपना पक्ष मजबुती के साथ रखे। जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड ने कहा की परिषद ने अपनी आपत्ति दर्ज करवा दी है। श्री बारोड ने कहा की उक्त जमीन पर नगर परिषद का गोदाम,पेयजल टंकी के साथ शासकीय कन्या हाईस्कुल का भवन कई वर्षो से बना हुआ है। लेकीन इतने समय तक तो इन्होने कोई आपत्ति नही ली। श्री बारोड ने कहा की नगर विकास मे सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस प्रकार रोडे डालकर नगर विकास को बाधित नही किया जा सकता है। हमने अपना पक्ष मजबुती के साथ रखा है।  ज्ञात रहे की मैला मैदान की भुमि पर नगर परिषद के की जल आवर्धन योजना का शिलान्यस तत्कालन मुख्यमंत्री वीरेन्द्रकुमार सखलेचा के द्वारा 14 अप्रैल 1979 को किया गया था। जिसके बाद यहा पर अन्य शासकीय निर्माण भी हुये लेकीन इतने समय तक कोई आपत्ति उक्त परिवार ने दर्ज नही करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!