Homeचेतक टाइम्समध्यप्रदेश में ठंड ने फिर लिया यू टर्न, कुछ दिन रहेगा यही...

मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर लिया यू टर्न, कुछ दिन रहेगा यही हाल

भोपाल। प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात होने। साथ ही राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के समाप्त होने के कारण ठंड ने फिर यू टर्न लिया है। जिसके चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को भोपाल का तापमान 8.6 डिग्रीसे. दर्ज हुआ,जो बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात के तापमान(16.4) के मुकाबले 7.8 डिग्रीसे.कम रहा। इसके पूर्व फरवरी 2014 में न्यूनतम तापमान 7 डिग्रीसे.दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इंदौर, श्यौपुरकला, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, धार और खंडवा में शीतल दिन रहा। उधर, शुक्रवार शाम से हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले दिनों राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ था। उस सिस्टम के कारण प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में बरसात हो रही थी। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई। शुक्रवार को सिस्टम के समाप्त होने से आसमान साफ होने लगा है। वरिेष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि राजस्थान पर बने सिस्टम के समाप्त होने से शुक्रवार शाम से हवा का रुख भी दक्षिणी, पश्चिमी से बदलकर उत्तरी हो गया है। इससे एक बार फिर उत्तर भारत की सर्द हवाएं आने लगी हैं। इससे रात के तापमान में अभी 3-4 दिन तक गिरावट बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!