Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - किशोरी बालिका योजना अंतर्गत दो दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण सम्पन्न,...

सरदारपुर – किशोरी बालिका योजना अंतर्गत दो दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण सम्पन्न, किशोरी बालिकाओं को दी विभिन्न जानकारियां

सरदारपुर। महिला बाल विकासा विभाग सरदारपुर व नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा दो दिवसीय किशोरी बालिका योजना अंतर्गत जीवन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन मांगलिक भवन में किया गया। प्रशिक्षण में परियोजना क्रमांक 1 अधिकारी कांति निनामा व परियोजना क्रमांक 2 अधिकारी कमलसिंह निगवाल की उपस्थिती में नेहरू युवा केन्द्र धार के कार्यक्रम समन्वयक मिताली हरदेनियां व राष्ट्रीय स्वयंसेवक सरदारपुर के नवीन गोयल ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान किशोरी बालिकाओं को आत्मविश्वास कैसे बढ़ाए, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, न्याय व अधिकार की जानकारी, तनाव का सामना करने की क्षमता विकसीत करना आदी के बारे में जानकारीयां दी गई। साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आदी के बारे में बताते हुए किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वही किशोरी बालिकाओं को मासीकधर्म की स्वच्छता, सेनेटरी उपयोग करना, मंगल दिवस कार्यक्रम में संबंधित जानकारी पर्यवेक्षक अभिलाषा वास्केल द्वारा दी गई। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग की आषा ताहेर, सुमन राठौर, ज्योति, शालिनी आदी उपस्थित रही। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!