Homeअपना शहरराजगढ़ - सुने मकान में लगी आग, घरेलू समान जलकर हुआ खाक

राजगढ़ – सुने मकान में लगी आग, घरेलू समान जलकर हुआ खाक

राजगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 2 में एक घर में आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी उस समय घर पर कोई नही था। पड़ोस वालों ने घरवालो को सुचना दी। समय रहते सरदारपुर नगर परिषद का फायर वाहन मौक पर पहुंचा एवं आग पर काबु पाया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1ः30 बजे लगभग नगर के पटेल मार्ग वार्ड क्रमांक 2 निवासी दिनेश यादव के घर से आग की लपटे निकलते पड़ोस के लोगो ने देखा। तत्काल फायर वाहन एवं घरवालों को सुचना दी। घर पर कोई नही होने से आस पास के लोग घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे एवं फायर वाहन की मदद से आग पर काबु पाया गया। घर में आग लगने का कारण शार्ट शर्किट होनो बताया जा रहा है। घटना में घर का सामान फ्रिज आदि जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही काम पर गये परिवार के लोग घर पहुंच गए थे।

इधर राजगढ़ नगर परिषद का फायर वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने के लगभग 3-4 माह बाद भी नही सुधरा ऐसे में सरदारपुर नगर परिषद का फायर वाहन मौके पर पहुंचा एवं आग पर काबु पाया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!