Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर- भाजयुमो की युवा संकल्प रैली को लेकर बैठक हुई संपन्न, ...

सरदारपुर- भाजयुमो की युवा संकल्प रैली को लेकर बैठक हुई संपन्न, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

सरदारपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सरदारपुर की युवा संकल्प रैली को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक अग्रवाल धर्मशाला सरदारपुर में आयोजित की गई। जिसमें 2 मार्च को संपूर्ण मंडल में निकलने वाली वाहन रैली की रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें बैठक के मुख्य अतिथि दीपक फेमस जिला मंत्री युवा मोर्चा व दीपक गर्ग सांसद प्रतिनिधि सरदारपुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में मंडल पदाधिकारी नगर अध्यक्ष नगर संयोजक शामिल हुए।  बैठक पश्चात मंडल कार्यकारिणी में भी बदलाव कर मंडल पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई एवं युवा मोर्चा के नवीन नगर अध्यक्षों की घोषणा भी हुई।  भाजपा जिला अध्यक्ष राज बर्फा, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी,  भाजयुमो जिलाध्यक्ष सनी रीन,  जिला मंत्री दीपक फेमस की अनुशंसा पर मंडल पदाधिकारी सदस्य एवं मंडल के नगर अध्यक्ष की घोषणा की गई।  मंडल कार्यकारिणी सदस्य लुनीराम कुमावत बरखेड़ा, गिरवार दन गाया खाकेड़ी, कार्तिक गुनगाया मांगोद, राज्पाल चावड़ा राजपुरा, चुन्नीलाल गांमड चिचोडिया, नगर अध्यक्ष- बरखेड़ा हरी कुमावत, संदला अनिल चौधरी, खाकेडि दिनेश लववंशी, सागवाल जीतू मालवीय ,केसरपुरा विनोद सिसोदिया, सुल्तानपुर अजय पाटीदार, मिंडा शंकर सिंह देवड़ा, बांदेडी गणेश घाटिया ,पटोलिया धन्नालाल भाबर ,चंदोडिया शांतिलाल पटेल( बनी ), मौलाना राजेंद्र मारू, चालनी हरि ओम सीरवी, अकोलिया संजय जाट, गोंदी खेड़ा ठाकुर लखन पटेल नियुक्त हुए हैं।  उक्त जानकारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल श्री कार एवं मंडल मीडिया सहप्रभारी मयंक जायसवाल ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!