Homeक्राइमसरदारपुर - मजदूरों के साथ अज्ञात बदमाशों ने दिया लूट की वारदात...

सरदारपुर – मजदूरों के साथ अज्ञात बदमाशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, किया दुष्कर्म, घटना स्थल पर पहुंचे धार एसपी, जाँच में जुटी पुलिस

सरदारपुर। बिती रात्रि मे भोपावर के नजदीक निर्माणाधीन सड़क पर कार्यरत मजदुरो के साथ अज्ञात बदमाशों ने  मारपीट कर लुट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार भोपावर में गौशाला के समीप एक कुटिया मे मजदुरो का डेरा था। ये लोग निर्माणाधीन बडोदिया-अमझेरा सडक पर कार्य कर रहे थे। रात्रि 11.30 बजे के लभगभ अज्ञात बदमाशो ने पत्थरो से इन मजदुरो से मारपीट कर मोबाईल,चाँदी  की चैन और कुछ नगद  राशी लुट ली एवं एक महिला मजदूर के साथ दुष्कर्म भी किया। एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री तत्काल बल के साथ घटना स्थल पर पहुॅच गयें थे। वही घटना को गंभीरता से लेते हुये रात्रि मे एसपी वीरेन्द्रसिंह एंव अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक भी घटना स्थल पर पहुॅचकर टीमे गठित कर रात्रि मे सर्चिग की। लेकीन चोरो का पता नही लगा।
एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने बताया की भोपावर मे मजदुरो के साथ लुट की वारदात हुई है। वही लुटेरो ने दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने लुट एंव दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस टीम बदमाशो की तलाश मे सर्चिग कर रही है। जल्द ही बदमाशो का पकड लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!