Homeक्राइमसरदारपुर - मजदुरों की साथ हुई वारदात के बाद घटना स्थल पर...

सरदारपुर – मजदुरों की साथ हुई वारदात के बाद घटना स्थल पर पहुंचे डीआईजी, पुलिस टीम ने भूतिया-जामदा में दी दबिश, विधायक ग्रेवाल ने की पुलिस अधिकारियों से मुलाकात, जल्द आरोपीयों को पकड़ने की रखी मांग

सरदारपुर। बीती रात्रि को हथियारों से लैंस बदमाशों ने सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों के साथ लूट करते हुए एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिला पुलिस अधिकक्ष सहीत पुलिसबल मौके पर पहुंच गया था। वहीं आज सुबह डीआईजी ग्रामीण धर्मेन्द्र चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बाद विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पुलिस अधिकारीयों से मुलाकात कर आरोपीयों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार अमझेरा-रिंगनोद सड़क व पुलिया निर्माण कार्य चल रहा हैं। कल बुधवार रात्रि लगभग 12 बजे बाद भोपावर-बड़ौदिया मार्ग पर गौशाला के नजदीक सात मजदूर काम कर रहे थें। इस दौरान हथियारों से लैस बदमाश वहां पहुंचे और पत्थरबाजी करने लगे। इसमें आकाश, प्रवीण, कुलदीप और मिलिंद को हाथ पैर में चोंट आई हैं। मजदूर यशवंत से दो मोबाईल व 500 रूपये नगदी एवं रामसिंह से चांदी की चेन, एक मोबाईल व टॉर्च, प्रेमसिंह से एक मोबाईल, आकाश से एक मोबाईल, विनोद से एक मोबाईल एवं कपड़े से भरा बैग सहित आईडी कार्ड ले गए हैं। इसी प्रकार कुछ बदमाशों ने डेरे पर हमला बोला। इस दौरान 20 वर्षिय महिला और 13 वर्षिय बालिका सो रही थी। डेरे में घूसकर महिला को करीब 100 फिट दुरी पर ले जाकर बारी-बारी से चार बदमाशों ने दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान चिल्लानै की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे। इसके बाद डॉयल 100 पर पुलिस को सुचना दी। तब तक बदमाश भाग चुके थे। महिला के कथन पर पुलिस ने भादवी की धारा 366, 376 (छ), 342, 323, 506, 450 के तहत चार अज्ञातों आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किया गया हैं।

डीआईजी पहुंचे घटना स्थल – घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा बदमाशों की सर्चिंग भी की गई। आज सुबह डीआईजी ग्रामीण धर्मेन्द्र चौधरी, जिला पुलिस अधिक्षक वीरेंद्र सिंह, एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री घटना स्थल पर पहुंचे। जिला पुलिस अधिक्षक विरेन्द्रसिंह बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहां की रात्रि में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अलग- अलग टीमे बनाकर लगातार सर्चिंग कर रहें। कुछ नाम हमारे पास आए है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विधायक ने की पुलिस अधिकारियों से मुलाकात – घटना को लेकर आज दोपहर में स्थानीय सर्किट हाउस पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने डीआईजी ग्रामीण धमेन्द्र चौधरी एवं एसपी वीरेंद्रसिंह बघेल से मुलाकात कर बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की है। मीडिया से चर्चा में विधायक ग्रेवाल ने कहा की पुलिस अधिकारियों  से मुलाकात कर घटना के आरोपीयों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही सरदारपुर को शांती का टापू बनाएं रखने के लिए पुलिस बल की कमी को शीघ्रता से पुरी की जाए। विधायक ग्रेवाल ने कहा की मे पुलिस प्रशासन से यही अपेक्षा रखता हूँ की सरकार बदली है आप भी अपनी कार्यशैली बदले एवं घटनाओं पर लगाम लगे। सरदारपुर क्षेत्र की जनता शांती चाहती है एवं अपराध मुक्त चाहती है।

पुलिस बल ने दी भूतिया-जामदा में दबिश – मजदुरों के साथ हुई घटना के बाद पुलिस पुरी तरह बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने भूतिया-जामदा क्षेत्र में दबिश भी दी। सरदारपुर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने बताया की जिला पुलिस अधिक्षक के नेतृत्व में 150 पुलिस जवानों के साथ भूतिया- जामदा क्षेत्र में दबिश दी गई। लेकिन सभी फरार हो गए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!