Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा संकल्प रैली निकली .......

राजगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा संकल्प रैली निकली …….


राजगढ़। शहर में शनिवार को भाजपा यूवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नगर सहित ग्रामीण अंचलों से युवागण शामिल हुए थे। मैला मैदान स्थित राजगृही वाटिका में विराजित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ हुआ। वाहनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए शहर के मुख्य चैराहों से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे। रैली के आगे चल रहे डिजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नारे भी की। करीब एक घंटे तक रैली ने नगर में भ्रमण किया। बस स्टैंड पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को वंदन कर रैली का समापन हुआ। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेन्द्र मण्डलोई ने संबोधित किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मदन चोयल, मंडल उपाध्यक्ष हुकुमसिंह राजपूत, महामंत्री प्रितम ठाकुर व विक्रम बारोड़, भाजपा मंडल महामंत्री पीडू बारिया, नगर अध्यक्ष  रितिक पटेल, कंकु सिंह बारोड़ , तिलक, हिम्मत, लक्की ठाकुर  आदि मौजूद थे। आभार नगर महामंत्री राहुल विरास ने माना।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!