Homeचेतक टाइम्सधुलेट - गुप्तेश्वर महादेव निकले धुलेट भ्रमण पर, महाआरती में उमड़ा भक्तो...

धुलेट – गुप्तेश्वर महादेव निकले धुलेट भ्रमण पर, महाआरती में उमड़ा भक्तो का सैलाब

विनोद सिर्वी,धुलेट। सोमवार को शिवरात्रि पर्व पर हजारो की संख्या में भक्तो ने  गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन किये। भोले की एक झलक पाने के लिए शिवभक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा।वही देर रात तक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पंडित आशीष जी शर्मा के सानिध्य में शिवलिंग पर महा अभिषेक किए गए।। शाम को गुप्तेश्वर महादेव महादेव की शाही सवारी मैं पहली बार पालकी मैं विराजित होकर नगर भ्रमण के लिए निकले।शाही सवारी में आगे आगे गायक कलाकार राहुल मण्डवाल व जितेंद्र पडियार की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी ,ढोल नगाड़ा के साथ शाही सवारी गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर योग माया मंदिर पहुंची रास्ते में अनेक जगह शाही सवारी का  भव्य स्वागत किया गया। योगमाया मंदिर में आरती कर शाही सवारी कालिका माता मंदिर होते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। शिव भजनों पर भक्तो ने खूब नृत्य किया। शाही सवारी अंत के पश्चात महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया जिसमें विमल लछेटा व भेरूलाल सेप्टा के द्वारा खीर का वितरण किया गया। शिव रात्रि पर्व पर पूरा गांव शिवमय हो गया, मंदिर परिसर भोले शम्भू भोलेनाथ के जय करो से गूंज उठा।गुप्तेश्वर महादेव के दिव्य दर्शन और महाआरती में शामिल होने के लिए ग्रामीण क्षैत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाही सवारी व मंदिर में पहुँचे।करीब रात 1बजे तक शिव भक्तो का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा।उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश लछेटा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!