Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - 5 साल बाद रतलाम पुलिस के हत्थे चढ़े पोस्ट आफीस...

पेटलावद – 5 साल बाद रतलाम पुलिस के हत्थे चढ़े पोस्ट आफीस धोखाधडी कांड की मुख्य आरोपी, फिर सुर्खियों में आया पोस्ट आफीस कांड, जानिए क्या है पूरा मामला

कुशाल राठौड़ / सुमित राठौर
पेटलावद।
पोस्ट आफीस धोखाधडी कांड की मुख्य आरोपी आशा देवी मोन्नत और श्रेणीक मौन्नत को पुलिस ने 5 साल बाद रतलाम से पुलिस की पकड में आए। दंपत्ती के पकडे जाने के बाद एक बार पुनः पोस्ट आफीस कांड सुर्खियों में आ गया। उल्लेखनीय है कि पांच वर्ष पूर्व पोस्ट आफीस घोटाले का खुलासा हुआ था। जिसमें 5 करोड रूपए से अधिक का घोटाला पोस्ट आफीस के कर्मचारियों के साथ मिलकर एजेंट संदीप मौन्नत ने अपनी मां आशादेवी के नाम से किया था। इस मामले को लेकर संदीप मौन्नत लंबे समय तक पुलिस सलाखों में रहा। उसके बाद उसे जमानत मिल गई किंतु पोस्ट आफीस पीडितों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया। मौन्नत परिवार के साथ पोस्ट आफीस के कर्मचारी मंगलसिंह निनामा, भारतसिंह बारिया, सहायक जितेंद्र वर्मा आदि इस धोखाधडी में शामिल थे। डाकघर की नकली सील और डायरीया बना कर पोस्ट आफीस के उपभोक्ताओं के साथ 2 करोड से अधिक की धोखाधडी का मामला सामने आया था। इस मामले में 70 से अधिक लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उस समय से आशादेवी और श्रेणीक मौन्नत फरार चल रहे थे। पांच साल की फरारी के बाद बुधवार पुलिस के हत्थे पती पत्नी चढे है। आमजन की शिकायत पर आरोपीयों के विरूद्व धारा 420, 467, 468, 471, 406, और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी मौन्नत दम्पति को पेटलावद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था तथा दोनो आरोपियों को पुलिस ने न्यायाधिश संजीव कटारें की न्यायालय में प्रस्तुत किया और पुलिस के द्वारा जो आरोपी आशा मोन्नत के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में 6 प्रकरण पंजिबद्ध है और 7वें प्रकरण में आशा मौन्नत के साथ उनके पति श्रेणिक मौन्नत भी आरोपी है जिसका प्रकरण क्रमांक 365/14 है इन सभी मामलों में पेटलावद पुलिस द्वारा आगे की जांच पड़ताल के लिए न्यायालय से इन दोनो का पुलिस रिमांड मांगा गया। न्यायाधिश संजीव कटारें द्वारा पुलिस और अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय के तर्काे से सहमत होते हुए दोनो आरोपियों को 15 मार्च शुक्रवार तक इस प्रकरण में पुलिस रिमांड देने के साथ शेष 6 मामलों में जेल वारंट बनाने का आदेश जारी किया गया। इस तरह से पेटलावद पुलिस आज गुरूवार को इन दोनो आरोपियो से आगे की पुछताछ करते हुए शुक्रवार को पूनः न्यायालय में पेश करेंगी। पुलिस सुत्रों की माने तो पुलिस रिमांड के दौरान कई सुराग पुलिस को इन आरोपियों से हाथ लगने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!