Homeअपना शहरराजगढ़ - चरम पर रहा भगोरिया का उत्साह, विधायक ग्रेवाल ने बजाया...

राजगढ़ – चरम पर रहा भगोरिया का उत्साह, विधायक ग्रेवाल ने बजाया मांदल, विधायक व नप अध्यक्ष ने किया मांदल दलों का सम्मान

राजगढ़। नगर में आज भगोरिया हाट का उत्साह चरम पर रहा।  भगौरिया हाट मे सुबह से ही ग्रामीणजन सज धजकर पहुॅचने लगे। दोपहर बाद लगभग 03 बजे सौसायटी ग्राउण्ड से मांदल दल निकलने लगे। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं नगर परिषद् अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड द्वारा मांदल दलो का साफा बांधकर सम्मान किया। विधायक ग्रेवाल ने भी मांदल पर थाप दी ओर जमकर झूमे। इस अवसर पर राजगढ नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, मण्डलम अध्यक्ष छगनलाल राठौड, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश बैरागी, निलेश सोनी, पार्षद देवीलाल भिडोदिया, अमजद खान, भारत सिंगार, जनपद सदस्य केकडिया डामोर, सोहन पटेल, जगदीश पाटीदार, कोदरसिंह पटेल, कैलाश भूरिया, विरसन भूरिया, शंकर मामा, विश्राम तडवी, विक्रम पडियार सहित आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!