Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - टांडा भगोरिये में जाते वक्त रिंगनोद पहुँचे मंत्री सिंगार व...

रिंगनोद – टांडा भगोरिये में जाते वक्त रिंगनोद पहुँचे मंत्री सिंगार व बघेल, वन मंत्री ने किया प्रस्तावित डेम स्थल का निरीक्षण, पर्यटन मंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

रिंगनोद। आज टांडा भगोरिया में जाते समय प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्री रिंगनोद रुके। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश सरकार के वन मंत्री उमंग सिंगार टांडा भगोरिए में जाते समय रिंगनोद के मालपुरिया में कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान वन मंत्री सिंगार रिंगनोद के कुंडिया डेम के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद वे टांडा के लिए रवाना हुए।

इसी तरह प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल भी टांडा भगोरिये में जाते समय रिंगनोद रुके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बघेल का स्वागत कर उनके जन्म दिवस पर उन्हें मिठाई खिलाई। मंत्री श्री बघेल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा में पूरी तरह जुटकर कड़ी मेहनत करने की अपील की। इस दौरान देवेन्द्र सतपुड़ा, गोपाल सोलंकी, नन्दराम चौधरी, गोपाल पटेल, विकास माहेश्वरी, विजय दैय, हरजी हामड़, घिसाजी चोयल, बद्रीलाल भायल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!