Homeचेतक टाइम्सदसाई - आयकर विभाग के अधिकारियो ने किया राजेन्द्रसूरि साख सहकारी संस्था...

दसाई – आयकर विभाग के अधिकारियो ने किया राजेन्द्रसूरि साख सहकारी संस्था का निरीक्षण, लोगो को दिया आश्वासन

नरेंद्र पँवार, दसाई। लम्बे समय से राजेन्द्रसूरि साख सहकारी मर्या संस्था मे लोग अपने पैसो को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे है लेकिन आज तक पैसा नही मिल पा रहा है। जिसके कारण जमा पैसे वाले लोग अपने आवष्यक काम अब समय पर नही कर पा रहे है। पैसे नही मिलने पर संस्था के खिलाफ लोगो ने जनसुनवाई के साथ-साथ जिलाधीष महोदय को भी अवगत कराया गया। वही कई बार लोग संस्था के सामने बैठे भी रहे। साथ ही कई बार लोगा ने संस्था को खोलने भी नही दिया लेकिन इसके बावजूद निराशा ही हाथ लगी मंगवार को संस्था मे आयकर विभाग के अधिकारियो ने आकर कागज को देखा। लेकिन संस्था मे कोई भी जवाबदार व्यक्ति की अनुपस्थिति मे चपरासी द्वारा सुबह से बंद पडी संस्था को खोलकर कागज से अवगत कराया। जैसे ही संस्था का ताला खुला वहा कई लोग अपने पैसे लेने संस्था मे पहुॅच गये लेकिन अधिकारियो ने उन्हे आश्वासन देकर अपने घरो की ओर पहूॅचा दिया। तयबखान आयकर विभाग अधिकारी धार ने बताया की जिला अधिकारी के आदेश पर संस्था के दस्तावेज लेने को आज हम लोग आये थे मगर कोई जवाबदार नही मिला मात्र यहॉ एक व्यक्ति मिला था जिसके द्वारा कुछ दस्तावेज लिये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!