Homeचेतक टाइम्सपेटलावद पहुँचे हिन्दू विचार मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने किया...

पेटलावद पहुँचे हिन्दू विचार मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने किया भव्य स्वागत, गौ माता की रक्षा पर व्यक्त किए विचार

पेटलावद। सूरत से महाकालेश्वर उज्जैन दर्शन करने आए हिन्दू विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज वीरेंद्र शेठ व गुजरात के कार्यकताओ का पेटलावद नगर में हिन्दू विचार मंच मध्यप्रदेश ने स्वागत किया व गौ माता के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्रीय सचिव कुशल राठौड़ व हिन्दू विचार मंच की प्रदेश अध्यक्ष आयुषी राठौड़ भी उपस्थित थी ।

 संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचारों में कहा कि हम सभी भाइयों व बहनों को मिलकर अपने ज़मीनी स्तर पर धार्मिक कार्य को बढ़ावा देना है व राष्ट्र रक्षा व धर्म रक्षा व गौ रक्षा के लिए हमेसा सहयोग देना है। वही संगठन की महिला प्रदेशअध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को मिल कर अपने घर के बाहर या सार्वजनिक स्थान पर गौमाता व पंछियो के लिए पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि कोई भी जीव पानी के आभाव से मृत्यु को प्राप्त न हो। मध्यप्रदेश प्रभारी कुशल राठौड़ ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, हमें कभी भी किसी भी धर्म की अवेलना नही करना चाहिए।और सभी को एक हो कर राष्ट्र विरोधि गतिविधियों से देश को मुक्त करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!