Homeअपना शहरराजगढ़ - श्री आईजी बैंक के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने...

राजगढ़ – श्री आईजी बैंक के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया स्थापना दिवस, सदस्यों के अटूट विश्वास एवं सहयोग से संस्था ने की निरंतर उन्नति – अध्यक्ष सोलंकी

राजगढ़। श्री आईजी जनकल्याण साख सहकारी संस्था मर्यादित के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के सदस्य एवं कर्मचारियों ने संस्था का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज द्वारा पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसे बाद ज्योतिषाचार्य श्री भारद्वाज ने नववर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के कार्यो की सराहना की। इस दौरान संस्था अध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने कहा कि सदस्यों के अटूट विश्वास एवं सहयोग से संस्था ने इन 5 वर्षो में निरंतर उत्तरोत्तर उन्नति की है और आज राजगढ़ क्षैत्र की श्रेष्ठ संस्था के रूप में कार्य कर रही है। वही संस्था उपाध्यक्ष अरविंदजी सिंदड़ा ने सभी सदस्यों का आभार मानते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन की कामना की।  इस दौरान संस्था प्रबंधक  कान्हालाल चोयल, दीपक हामड़,  विजय लछेटा, नितेश गेहलोत, सचिन कुशवाह, नवीन सक्सेना, धन्नालाल काग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!