Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ की बैठक...

सरदारपुर – लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न, केन्द्र सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नही किया – विधायक ग्रेवाल

सरदारपुर। 2014 मे भाजपा की सरकार बनने के बाद केन्द्र सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नही किया है चाहे 15-15 लाख की बात हो, 02 करोड युवाओ को रोजगार देने की बात हो, बुलेट ट्रेन की बात हो या राम मंदिर की बात हो लेकिन अगर केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार बनेगी तो गरीबो को प्रतिवर्ष 72 हजार रूपये न्याय योजना के तहत मिलेंगे यह बात क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा बुधवार को सरदारपुर अग्रवाल धर्मशाला मे लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक मे कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही। लोकसभा प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव मे मुझे उम्मीदवार नही बनाया है बल्कि लोकसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता उम्मीदवार है आप सभी मेहनत कर मुझे विजयी बनाकर दिल्ली भेजे, क्षेत्र का विकास अवश्य करूंगा। साथ ही धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेडा, पूर्व मण्डी अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगाॅव, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत मे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फोटो पर माल्र्यापण किया गया एवं अंत मे केबीनेट मंत्री सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल की दादीजी के निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर श्रृध्दांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर बद्रीलाल पाटीदार, सुरेन्द्रसिंह पटेल, बाबुलाल चौधरी, शंकरदास बैरागी, भंवरसिंह बारोड, महेश भाबर, तोलाराम गामड, शैलेन्द्र चैहान, नरसिंह वसुनिया, मोहन मुकाती, बालमुकुन्द पाटीदार, कोदरसिंह पटेल, सुभाष पटेल, केकडिया डामोर, रमेश जैन, अंसार खान, हेमंत दांगी, केशराम सौलंकी, गोपाल सौलंकी, निलेश सोनी, पदमा निनामा, पुष्पा शर्मा, शौकत बाबा, राजेश पहलवान, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, दिलीप वसुनिया, दिनेश बैरागी, दिनेश पाठक, मोहनलाल गुर्जर, सलाम खान आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालल मुकेश पाटीदार ने किया एवं आभार नगर अध्यक्ष बलराम यादव ने माना। सरदारपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने क्षेत्र के जिला कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधी, मण्डलम एवं सैक्टर कांग्रेस कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लाॅक कांग्रेस पदाधिकारी, नगर परिषद् अध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंचगण, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई आदि कार्यकर्ताओ से पधारने की अपील की है। यह जानकारी आईटी विभाग विधानसभा अध्यक्ष विष्णु चौधरी ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!