Homeचेतक टाइम्सप्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निकाली भव्य भगवा यात्रा, हिन्दू विचार मंच सहित...

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निकाली भव्य भगवा यात्रा, हिन्दू विचार मंच सहित कई संगठनों ने निभाई अहम भूमिका

इंदौर। भव्य बजरंग की भगवा यात्रा का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जी के  जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से किया गया। यात्रा श्रीराम जानकी मन्दिर, मयूर हास्पिटल से बारह पत्थर हनुमान मन्दिर तक निकली। भव्य बजरंग की भगवा यात्रा का आयोजन हिन्दू विचार मंच के जिलाध्यक्ष भरत सिलावट एवं  तेजकुमार सिलावट  के द्वारा किया गया। यात्रा के आयोजन में कई संगठनों द्वारा अपनी अहम् भूमिका प्रदान की गई। जिसमें हिन्दू विचार मंच, खटिक युवा संगठन इत्यादि है। यात्रा के साथ ही साथ पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धाँजली दी गई व श्रीराम दरबार भजन मण्डल द्वारा हनुमान चालिसा का पाठ भी किया गया। भव्य आयोजन को सफल बनाने पर धर्म प्रेमी जनता व आयोजक हिन्दू भरत भाई सिलावट को हिन्दू विचार मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज वीरेंद्र शेठ आदि कार्यकर्ताओं  द्वारा आयोजन की प्रशंसा करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!