Homeचेतक टाइम्सभोपाल लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय बोले- न्यूयॉर्क की तर्ज पर न्यूमार्केट का कराएंगे...

भोपाल लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय बोले- न्यूयॉर्क की तर्ज पर न्यूमार्केट का कराएंगे विकास

भोपाल। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय ने शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र न्यू मार्केट में शनिवार को जनसंपर्क किया। व्यापारियों से संवाद के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि न्यू मार्केट का विकास न्यूयॉर्क की तर्ज पर कराया जाएगा। आर्थिक नीतियों में गलत निर्णय के कारण व्यापारियों को सबसे ज्यादा खामियाजा उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भाजपा का फायदा और व्यापारियों का नुकसान हुआ है। साथ ही कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब इंस्पेक्टर राज खत्म किया था। दिग्विजय सिंह ने मार्केट में घूमते हुए व्यापारियों और आम जनता से वोट मांगे। उधर, कुर्मी समाज के सम्मेलन में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार विफल साबित हुई है। बेरोजगारी खत्म नहीं हुई, गरीबी भी नहीं मिटी, काला धन भी नहीं आया केवल धर्म के नाम पर वोट बटोरने में भाजपा जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि उज्वला योजना के नाम पर भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। योजना में गैस सिलेंडर की पहली टंकी और फ्री कनेक्शन नहीं मिलता बल्कि लोन पर मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!