Homeचेतक टाइम्सरायपुर - पुलिस महानिदेशक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों...

रायपुर – पुलिस महानिदेशक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

रायपुर। पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, रायपुर में रेंज-रायपुर और दुर्ग के उत्कृष्ट कार्य करने, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के छत्तीसगढ़ प्रवास के अवसर पर कोरबा, रायगढ़, बालोद एवं बलौदाबाजार जिले में सुरक्षा पूर्वक आमसभा संपन्न कराने, अपराधों को सुलझाने, लोकसभा चुनाव 2019 शांति पूर्वक संपन्न कराने, नक्सल अभियान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य और नक्सल आसूचना संकलन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने वाले 37 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की सेवा में कठिनाई बहुत है। लोकसभा चुनाव के दौरान अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों का छत्तीसगढ़ प्रवास, प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखना, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराना, अपराधियों को पकड़ना और अपराध की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने टीम भावना से किया है, इसके अतिरिक्त समाज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखना और बहुत से मानवीय पहलू भी हैं जिसमें पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन सभी दायित्वोें का निर्वहन छत्तीसगढ़ पुलिस ने बहुत ही जिम्मेदारी से किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मुखिया होने के नाते हमारे लिये राज्य पुलिस का प्रत्येक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी महत्वपूर्ण है।  श्री अवस्थी ने कहा कि वारदात के बाद अपराधी को पकड़ना बहुत बड़ी उपलब्धि है परन्तु वारदात को रोकना उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी सूझ-बूझ से उत्कृष्ट कार्यों को सम्पादित किया है उन्हें प्रोत्साहन कि लिये सम्मानित किया जा रहा है। यह एक अभिनव पहल है आगे भी राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया जायेगा। श्री अवस्थी ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग द्वारा ‘‘इन्द्रधनुष योजना’’ प्रारंभ की गई है जिसमें ऐसे पुलिस अधिकारी जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी से कार्य करते हुये पुलिस को सफलता दिलाई है वे अपने इकाई प्रमुख की अनुशंसा से प्रत्येक सोमवार को पुलिस मुख्यालय में सीधे पुलिस महानिदेशक से मिलकर अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर सकते हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. विज ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि किसी भी घटना के पश्चात् तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से सुक्षमता पूर्वक वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित करना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने चोरी, हत्या और लूट-पाट जैसे अपराधों को हल करने और अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता पाई है।सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण इस प्रकार हैः-श्री एम.एल. कोटवानी, पुलिस अधीक्षक, श्री गौरव कुमार साहू, निरीक्षक, श्री रोहित मालेकर, निरीक्षक, श्री मनीष शर्मा, निरीक्षक, श्री धरम भुआर्य, सहायक उप निरीक्षक, श्री रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, श्री पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक को थाना-गुरूर जिला बालोद में अंधे कत्ल को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। श्रीमती नीथू कमल, पुलिस अधीक्षक, श्री अश्वनी राठौर, निरीक्षक, श्री महेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक, श्री जमील खान, प्रधान आरक्षक, श्री संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक, श्री प्रदीप पटेल, प्रधान आरक्षक, श्री अनुरंजन तिर्की, आरक्षक, सुश्री बबीता देवांगन, महिला आरक्षक को थाना-टिकरापारा जिला रायपुर में हुई लूट एवं नकबजनी प्रकरण को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। श्री प्रखर पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, श्री रोहित कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री विनय सिंह बघेेल, निरीक्षक, श्री गौरव तिवारी, निरीक्षक, श्री राजेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, श्री राजेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक, श्री सुरेश बनाफर, प्रधान आरक्षक, श्री अशोक साहू, प्रधान आरक्षक को थाना-छावनी जिला दुर्ग में हुई लूट के मामले को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया।
श्री प्रखर पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, श्री राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, श्री प्रवीर चंद्र, तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्री चंद्रशेखर सोनी, सहायक उप निरीक्षक, श्री राजेश मणी सिंह, प्रधान आरक्षक, श्री चंद्रशेखर बंजीर, प्रधान आरक्षक, श्री बी. बीरनारायण, आरक्षक को थाना-नेवई एवं पाटन के अपहरण एवं हत्या के प्रकरण को सुलझाने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। डॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर-रेंज, श्री पी. सुुंदरराज, उप महानिरीक्षक (एस.आई.बी.-नक्सल), श्री अजय यादव, उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता (सुरक्षा) को लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। श्री ओ. पी. पाल, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) को माननीय प्रधानमंत्री जी के जिला-कोरबा प्रवास के दौरान सुरक्षा पूर्वक आमसभा सम्पन्न कराने हेतु सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। डॉ. संजीव शुक्ला, उप महानिरीक्षक, (सी.आई.डी.) को माननीय प्रधानमंत्री जी के जिला-रायगढ़, बालोद एवं बलौदाबाजार मंे प्रवास के दौरान सुरक्षा पूर्वक आमसभा सम्पन्न कराने हेतु सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। श्री डी. रविशंकर, पुलिस अधीक्षक (एस.आई.बी.) को नक्सल आसूचना संकलन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। श्री देवनाथ, सहायक महानिरीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) को नक्सल अभियान के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका के लिये सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुये आशा व्यक्त किया कि अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!