Homeचेतक टाइम्समध्य प्रदेश में तीसरे दौर के चुनाव का आज थमेगा प्रचार, भोपाल...

मध्य प्रदेश में तीसरे दौर के चुनाव का आज थमेगा प्रचार, भोपाल सहित 8 लोकसभा सीटों पर रविवार को होगा मतदान

भोपाल। भोपाल सहित प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान होगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार शाम छह बजे से प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। शराब दुकानें 48 घंटे बंद रहेंगी और बाहरी व्यक्तियों को चुनाव क्षेत्र छोड़कर जाना होगा। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारियां कर ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 18 हजार 141 मतदान केंद्रों पर एक करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसके बिना मतदान की अनुमति नहीं रहेगी। मतदान से एक घंटे पहले मॉकपोल होगा।  सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल और पुलिस जवानों की बड़ी तादाद में ड्यूटी लगाई गई है। वेबकास्टिंग और सीसीटीवी कैमरों की मदद से मतदान केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। 11 मई को सामग्री के साथ मतदान दल रवाना होगा। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे राज्य से जोड़ने वाली सीमाएं सील करने के साथ नाकों पर वाहनों की चैकिंग भी बढ़ाई गई है। प्रदेश की भोपाल, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर और राजगढ़ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!