Homeअपना शहरराजगढ़ - महंतश्री किशोरनाथ महाराज हिंदु युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सरंक्षक मनोनीत,...

राजगढ़ – महंतश्री किशोरनाथ महाराज हिंदु युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सरंक्षक मनोनीत, जब-जब धर्म की अखंडता पर कोई आँच आई तब देश का युवा आगे आया – राष्ट्रीय प्रचारक सोनू सुनोने

राजगढ़। जब-जब हिंदु धर्म पर की अखंडता पर कोई आंच आई है तब-तब देश का युवा ही आगे आकर लड़ा हैं। अयोध्या में भी भगवान श्रीराम को भी ऐसे हिंदुत्व की जरूरत है जो आगे आए और मंदिर बनवाने में सहयोग करें। वर्तमान स्थिति के बात की जाए तो हम यह जरूर कहते है कि हिंदु हैं हिंदु है, लेकिन कोई हिंदुत्व के लिए कार्य नहीं करना चाहता हैं। यही कारण है कि अब तक भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बन पाया हैं। उक्त बातें रविवार को हिंदु युवा वाहिनी के राष्ट्रीय प्रचारक सोनू सूनोने (देवास) ने कहीं। रविवार को हाईवे स्थित श्रीजी वाटिका में हिंदु युवा वाहिनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शहरभर से युवागण एकत्रित हुए थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छावड़ा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संरक्षक महंतश्री किशोरनाथ महाराज को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर नवनियुक्त महंतश्री को राष्ट्रीय महासचिव अजय तैरोग, प्रदेश दुर्गा शक्ति चेतना वर्मा, युनाईटेड प्रेसक्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक वर्मा, मिडिया प्रभारी संजय चौहान, प्रदेश वाल्मिकी समाज अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांगवे आदि मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!