Homeचेतक टाइम्सधार - संसदीय क्षेत्र की मतगणना जारी, जीत की और बढ़ रही...

धार – संसदीय क्षेत्र की मतगणना जारी, जीत की और बढ़ रही भाजपा, गिरवाल बोले – जनाधार को स्वीकारती हैं कांग्रेस, स्वयं लेता हूँ हार की जिम्मेदारी

धार। धार के पॉलिटेक्निक कॉलेज में धार संसदीय क्षेत्र की मतगणना जारी है। 13 लाख 33 हजार 162 वोटो की गिनती इवीएम द्वारा हो चुकी है। भाजपा के छतरसिंह दरबार ने निर्णायक बढ़त बना ली है। समाचार लिखे जाने तक हुई मतगणना में भाजपा के छतरसिंह दरबार को 7 लाख 15 हजार 878 एवं कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को 5 लाख 61 हजार 757 वोट मिले है। समाचार लिखे जाने तक भाजपा के छतरसिंह 1 लाख 54 हजार 122 वोंटो से आगे है। भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी तक गंधवानी, कुक्षी, सरदारपुर और मनावर विधानसभा की मतगणना पूरी EVM मशीन से पूरी हो गई है। हालांकि मशीन से पांच मशीनों की गणना होने के बाद ही अंतिम परिणाम सामने आने वाले है।
कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुवे कहा कि कांग्रेस की हुई हार की स्वयं जिम्मेदारी लेता हूं। पुरे जिले में गुटबाजी जैसी कोई बात सामने नही आई हैं। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो व समर्थकों ने चुनाव में मेहनत की हैं। इसके बावजूद जो परिणाम आए हैं व जनाधार को कांग्रेस स्वीकार करती हैं। जिले में जिन-जिन बूथों पर कांग्रेस को कम वोट मिले हैं। उनका जल्द आंकलन कर भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!