Homeचेतक टाइम्सरुझानों में भाजपा को खुद के दम पर बहुमत, पार्टी मुख्यालय पर...

रुझानों में भाजपा को खुद के दम पर बहुमत, पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ से मिलेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में डाले गए मतों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पहली बार ईवीएम गणना के साथ वीवीपैट का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है। 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सात चरणों में हुये मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है।​ लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। शुरूआती रुझानों में भाजपा को हर जबजस्त बढ़त मिल रही है।  एनडीए तीन सौ से अधिक सीटों पर अच्छी खासी बढ़त बनाए हुए है। रुझानों के अनुसार भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाने में सक्षम नजर आ रही है। रुझानों को देखते हुए भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर जश्न की तैयारी की जा रही है। शाम 5 बजे बाद पीएम मोदी पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे एवं पार्टी कार्यकताओ से मुलाकात करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!