Homeचेतक टाइम्सलोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री...

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज – मध्यप्रदेश की जनता ने भी माना कमलनाथ सरकार एक धोखा है

भोपाल। देश में लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जाति-पंथ, रंग-भेद, अगड़ा-पिछड़ा सारे भेद समाप्त हो गए हैं। केवल एक ही मंत्र साकार हुआ है और वह है- सबका साथ, सबका विकास। मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआ है। मोदी देश की श्रद्धा, आस्था और विश्वास हैं। पिछले पांच महीने में कमलनाथ सरकार ने मप्र की जनता को निरंतर जो धोखा दिया है, उसकी प्रखर अभिव्यक्ति भी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेशवासियों ने की है। प्रदेश की जनता ने इस भूल को सुधारते हुए साफ साफ संदेश दिया है कि कमलनाथ सरकार एक धोखे के अलावा कुछ नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है।

जनता त्राहि-त्राहि कर रही
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने पांच महीने के कार्यकाल में प्रदेश का बंटाढार कर दिया है। कर्जमाफी सहित एक भी वादा पूरा नहीं किया, जनहित की योजनाएं बंद कर दीं और विकास कार्य ठप कर दिए। कांग्रेस सरकार ने आते ही प्रदेश में लूटमार मचा दी। प्रदेश में हर तरफ अंधेरा छा गया। इस कुशासन के चलते प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर उठी और जनता ने सरकार-सरकार का फर्क महसूस किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की इस दुर्दशा पर जनता भी पश्चाताप कर रही थी। चुनाव के दौरान हर जगह सभाओं में जनता की एक ही आवाज आती थी, गलती हो गई। लोकसभा चुनाव में मय ब्याज के कसर पूरी कर देंगे। आज परिणाम सबके सामने हैं। भोपाल में राजा हार रहे हैं, गुना में महाराज हार गए हैं। जनता ने अपना बदला ब्याज सहित ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!