Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से माही नदी को मिला पर्यटन...

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से माही नदी को मिला पर्यटन स्थल का दर्जा, शीघ्र ही प्रारंभ होगा कार्य

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से जीवनदायिनी के तौर पर जानी जाने माही नदी को पर्यटन स्थल का दर्जा मिल गया है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा। माही नदी श्रृध्दालुओ की आस्था का बडा केन्द्र होकर विगत कई वर्षो से 05 दिवसीय माही पंचक्रोशी पदयात्रा सरदारपुर माही तट से प्रारंभ निकलती है जिसमे हजारो भक्त शामिल होते है। साथ ही माही नदी के उद्गम स्थल मिण्डा मे लगभग ढाई करोड की लागत से भव्य माही माता के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। माही नदी मिण्डा से प्रारंभ होकर गुजराज एवं राजस्थान मे विशाल रूप मे फैली हुई है। माही नदी को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ, पर्यटन मंत्री सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल का माही पंचक्रोशी पदयात्रा समिति, समस्त क्षेत्रवासियो ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!