Homeचेतक टाइम्सखिलेड़ी - सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी...

खिलेड़ी – सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस

जगदीश चौधरी, खिलेडी। कानवन माँगोद मार्ग पर खिलेड़ी के समीप पो वाली इमली के पास सड़क किनारे खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर कानवन पुलिस मौके पर पहुची। एएसआई राकेश बामनिया ने मोका पंचनामा बनाकर शव को पुलिस मोके से पोस्टमार्टम के लिए ले गई। वस्तुस्थिति मे विक्षिप्त व्यक्ति जैसी महसूस हो रही है। शव के पास में रखे बोरे से प्लास्टिक, पॉलीथिन कचरा बीनने वाले होने की संभावना लग रही थी। वहीं शव को जंगली जानवरों ने नाक व आंख नोच डाला था।  जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही थी। शव को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति की आयु 45 से 50 वर्ष के लगभग लग रही हे। अज्ञात व्यक्ति के चेहरे पर बड़ी बड़ी दाढ़ी हो रही  व काले रंग की लोवर व खाखी चेक्स वाला बड़ा फटा जेकेट पहन रखा था। दोपहर में जेसे ही खिलेडी  सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति के शव की सुचना मिलते ही गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन देखने पहुँचे।

 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!