Homeचेतक टाइम्सझाबुआ - उमेश चौहान एसोसिशन ऑफ़ इंडियन जर्नलिस्टस की मध्यप्रदेश युथ विंग...

झाबुआ – उमेश चौहान एसोसिशन ऑफ़ इंडियन जर्नलिस्टस की मध्यप्रदेश युथ विंग के जिलाध्यक्ष मनोनीत

झाबुआ। एसोसिशन ऑफ़ इंडियन जर्नलिस्टस की मध्यप्रदेश युथ विंग का झाबुआ जिले का चेयरमैन उमेश चौहान कल्याणपुरा को बनाया गया। उक्त मनोयन भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय वॉइस चेयरमेन युथ विंग नीलेश भानपुरिया की सहमति तथा झाबुआ जिला अध्यक्ष मनोज पुरोहित की अनुशंसा पर की गई। भारतीय पत्रकार संघ के युवा जिला अध्यक्ष उमेश चौहान ने कहा की जिले के समस्त पत्रकारों को एकजुट करना प्रथम लक्ष्य है साथ ही ग्रामीण स्तर के पत्रकारों को साथ में लेकर चलना पहली प्राथमिकता रहेगी वर्तमान में प्रशासन और नेताओ द्वारा जो पत्रकारों की अवहेलना की जा रही है उसके लिए वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा करके हो रही दुरी को कम करेगे। उमेश चौहान के जिला अध्यक्ष बनने पर जिले के समस्त पत्रकारों द्वारा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!