Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - राजगढ़ से दसाई जा रही मिनी यात्री बस पलटी, आधा...

सरदारपुर – राजगढ़ से दसाई जा रही मिनी यात्री बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

सरदारपुर। सरदारपुर-बालोदा मार्ग पर आज सुबह करीब 10.20 बजे एक निजी मिनी यात्री बस ग्राम लेडगांव के निकट पलटी खा गई। जिसमे आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। ग्राम लेडंगाव के निकट बस के पलटी खाने की खबर लगते ही बडी संख्या मे ग्रामीण बचाव कार्य के लिये घटना स्थल पर पहुॅच गये। बस राजगढ से दसाई जा रही थी। बस मे करीब 20 यात्री सवार थे।

घायलो को बस से निकालकर उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरदारपुर भेजा गया। वही गंभीर घायलो को उपचार के लिये जिला चिकीत्सालय धार ले जाया गया। बस जिस स्थान पर पलटी खाई वहा पर समतल रोड था। संभवत किसी को बचाने के दौरान बस का संतुलन बिगडने से घटना हुई होगी। हादसे में गंभीर घायल शंकरलाल एवं तेजूबाई कुमावत को धार रैफर किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!