Homeचेतक टाइम्स23 को मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की पूरी संभावना,...

23 को मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की पूरी संभावना, बंगाल की खाड़ी की तरफ से आगे बढ़ा मानसून

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से (जगदलपुर) में प्रवेश कर लिया है। मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इससे मानसून के 23 जून को मप्र में दस्तक देने की पूरी संभावना है। मानसून बालाघाट जिले से प्रवेश करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ही तरफ से मानसून के आगे बढ़ने के लिए जबरदस्त ऊर्जा मिल रही है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से आगे बढ़ा मानसून शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक पहुंच गया है। मानसून के 23 जून को मप्र में बालाघाट के रास्ते दस्तक देने की पूरी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में मानसून पूर्व की गतिविधियों में भी काफी तेजी आ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!