Homeचेतक टाइम्समोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष, राहुल गांधी ने दिया अध्यक्ष...

मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष, राहुल गांधी ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोलीलाल वोरा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे। वह अब नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति तक पदभार संभालेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने आज ही कहा था कि “मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं अब पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूँ। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) जल्द ही नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करे। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुन लिया जाना चाहिए था। राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ से कांग्रेस अध्यक्ष भी हटा लिया है। कांग्रेस पार्टी की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के पद पर आजाद भारत में गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ छह लोग रहे थे। अब मोतीलाल वोरा सातवें नेता हैं जो गैर गांधी परिवार से होने के बाद भी पार्टी की अगुवाई करने जा रहे हैं। बता दें कि अभी तक BJP कई मौकों पर कांग्रेस को चुनौती देती रही है कि वह अपने अध्यक्ष के तौर पर किसी गैर कांग्रेस नेता को चुनकर दिखाए। लेकिन, अब शायद BJP ऐसा नहीं कर पाएगी।
मोतीलाल वोरा 2014 से राज्यसभा के सदस्य हैं। वोरा पहली बार 1988 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। इतना ही नहीं वह कुछ समय के लिए 1985-1988-1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और सिविल एविएशेन मंत्रालयों का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा 16 मई 1993 से लेकर 3 मई 1996 तक वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!