Homeअपना शहरराजगढ़ - रोटरी क्लब द्वारा सम्मान समारोह का किया आयोजन, नवीन पदाधिकारियों...

राजगढ़ – रोटरी क्लब द्वारा सम्मान समारोह का किया आयोजन, नवीन पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

राजगढ़। रोटरी क्लब ऑफ राजगढ़ द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ केंद्र  सरदारपुर में संचालित रोटरी आहार केंद्र में सहयोग देने वाले विभिन्न दानदाताओं का सम्मान समारोह एवं रोटरी क्लब राजगढ़ के नवीन पदाधिकारियों का संकल्प विधि समारोह दिनांक 9 जुलाई को गरिमामय समारोह में वाली रेस्टोरेंट्स राजगढ पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम को आथित्य प्रदान करने हेतु गजेंद्र सिंह नारंग डीजीई मंडल 3040 एवं एसडीएम महेश बडोले एवं सहायक मंडलाध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी एवं बीईओ आनंद पाठक मौजुद थे। वर्ष 18/19 में आहार केंद्र में दान देने वाले प्रमुख हितेश परमार, विक्रम जायसवाल, सुनील कोठारी, राजमल जैन लाभ गंगा सोसायटी, द्रोपदीहरीराम सेंदड़ा, जाकिर हुसैन चक्की वाला आदि 50 दानदाताओं का सम्मान किया गया।अतिथि स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष रो .सुशील जैन एवं वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन अब्दुल हुसैन चक्की वाला ने किया। डीजीई गजेंद्र नारंग ने नवीन पदाधिकारी को संकल्प दिलवाया। अध्यक्ष रो. अब्दुल हुसैन चक्की वाला, उपाध्यक्ष रो. डॉ. अभय तातेड़, सचिव रो. डॉक्टर दिनेश सतपुड़ा, कोषाध्यक्ष रो. सुशील जैन, डायरेक्टर रो. डॉक्टर सुनील मंडलेचा आदि सभी सदस्यों को रोटरी के उद्देश्य के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलवाई। नए सदस्य डॉक्टर अनमोल भायल, डॉक्टर सुमित जैन, विजयसिंह आदि तीन सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा एकता पोषित्रा एवं सचिव अलका जैन तथा वाइब्रेंट वूमंस क्लब की अध्यक्षा सोनिया जैन, सचिव मालती चौहान भी अपने साथियों के साथ उपस्थित थी। एवं वाइब्रेंट वुमंस क्लब की और से आहार केन्द्र को 11000राशि भेंट की। वही 11000 की राशि न्यु टेलेन्ट स्कुल की और से आहर केन्द्र को भेटं की।

एसडीएम बड़ोले ने अपने उद्बोधन में क्लब के कार्यो की प्रशंसा करते हुए आहार केंद्र एवं पौधारोपण कार्यों को निरंतर करने की प्रेरणा दी तथा अपना सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। डीजीई गजेंद्र नारंग ने अपने उद्बोधन में रोटरी के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में बताते हुए राजगढ़ के सभी क्लबो के कार्यो  को सराहना की एवं बधाई दी। एवं आहार केन्द्र को 2100 राशि भेटं की। वही धर्मेंद्र जोशी ने मानव सेवा को सच्ची सेवा बताते हुए 2100राशि भेटं की, द्रोपदी हरीराम ने भी 2100 की राशि भेटं की। रो. डॉ. अभय तातेंड़ ने फोर वे टेस्ट का वाचन किया। एवं  एसडीएम से वृक्षारोपण के लिए जगह उपलब्ध कराने का निवेदन किया। आहार केंद्र में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले रोटेरियन दिनेश गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया तथा कुक श्रीमती मंजू बाई यादव को कूलर भेंट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रो .डॉक्टर सुनील मंडलेचा ने किया एवं आहार केंद्र की जानकारी भी दी। आगे होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी एवं आभार प्रदर्शन रो.डॉक्टर दिनेश सतपुड़ा ने किया। अंत में राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त कि। इसके पुर्व अतिथियो ने रोटरी आहार केन्द्र का निरीक्षण किया तथा हास्पिटल परिसर मे वृक्षारोपण बीएमओ डाँ. शीला मुजाल्दा एवं डॉ एमएल जैन के साथ किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!