Homeअपना शहरराजगढ़ - ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के तहत वायब्रेंट वुमन्स कम्युनिटी काप्स...

राजगढ़ – ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के तहत वायब्रेंट वुमन्स कम्युनिटी काप्स क्लब ने की पौधा रोपण की शुरुआत

राजगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्ती योजना ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया का सन्देश से प्रेरित होकर वायब्रेंट वुमन्स कम्युनिटी काप्स क्लब ने संकल्प लेकर 100 से अधिक पौधे रोपण का कार्य आरंभ कर दिया है। यह पौधरोपण का कार्य आरंभ जैन महातीर्थ मोहनखेड़ा से शुरू किया। जिसमें बड़ी संख्या में क्लब की महिलाओं ने पौधे शामिल हुई। क्लब की अध्यक्ष सोनिया जैन ने बताया की ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के तहत पौधा रोपण का का कार्य आरम्भ किया है। नगर के समाजसेवी सचिन कांतिलाल सराफ ने अपने दादाजी स्व.श्री शांतिलालजी की पूण्य स्मृति में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के सन्देश को लेकर 100 पौधो का सहयोग मिला है। आज मोहनखेड़ा से पौधा रोपण प्रारंभ कर क्लीन राजगढ़ ग्रीन राजगढ़ का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं मौजूद रही। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!