Homeचेतक टाइम्सदसाई - नगर सहित क्षेत्रभर में हर्षोउल्लास से मनाई गुरु पूर्णिमा, भंडारे...

दसाई – नगर सहित क्षेत्रभर में हर्षोउल्लास से मनाई गुरु पूर्णिमा, भंडारे का हुआ आयोजन

नरेंद्र पँवार, दसाई। नगर सहित आसपास क्षेत्र मे मंगलवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। अलसुबह से ही नगर के प्रसिद्व सांई मन्दिर मे दर्शन के लिये भक्तो की भीड जमा रही। वही मन्दिर परिसर से सांईबाबा की भव्य पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गा से  निकाली गई। रास्तेभर मे बाबा की भक्तो ने पूजा अर्चना की साथ ही मधूर भजनो पर नृत्य भी किया। दोपहर मे महाअरती का आयोजन किया गया। सांई समिति द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारो भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर सांईनाथ का विशेष मनमोहक श्रंगार भी किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ पर 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर मे पौधरोपण किया साथ ही संस्था द्वारा पौधो का वितरण भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!