Homeअपना शहरराजगढ़ - लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में मनाया गुरु पुर्णिमा महोत्सव, चार हाउस...

राजगढ़ – लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में मनाया गुरु पुर्णिमा महोत्सव, चार हाउस का किया गठन

राजगढ़। नगर की लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमेन, डायरेक्टर, प्राचार्य उप-प्राचार्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने मां शारदा एवं गणेशजी का पूजन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी गुरुजनो का तिलक लगाकर व पुष्प-अर्पित कर सम्मान किया। इस दौरन विद्यालय के संचालक मंडल ने सभी विद्यार्थियों को अपने माता-पिता व गुरुजनो का सदैव आदर व सत्कार करने हेतु प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियो ने  गुरु पूर्णिमा का महत्व जानते हुए अनेक कहानी, कविता एवं भाषण के माध्यम से अपने गुरुजनो का आदर व सत्कार करना सीखा। इस दौरान विद्यालय के विवेकानन्द हाउस, आर्यभट्ट हाउस, टैगोर हाउस एवं कलाम हाउस के हाउस मास्टर्स एवं वाईस-मास्टर्स का गठन किया गया। जिन्हे विद्यालय के संचालक मंडल व प्राचार्य ने अच्छे कार्यो हेतु प्रोरित करते हुए कहा की बेहतर शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में होने वाली गतिविधियों में भाग लेकर कुशल बने एवं विद्यालय व समाज का नाम रोशन करें। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन  शिक्षक त्रिनाथ डिगल ने किया।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!