Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - फोरलेन पर आमने सामने हुई आयशर में भिड़ंत, चालक हुए...

राजगढ़ – फोरलेन पर आमने सामने हुई आयशर में भिड़ंत, चालक हुए गम्भीर घायल

राजगढ़। इंदौर- अहमदाबाद फोरलेन पर रविवार रात्रि में ग्राम जूनापानी के नजदीक दो आयशरों की आमने-सामने भिड़त हो गई। आयशर में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि करीब 12 बजे जुनापानी से लगभग तीन किलोमीटर दुर ग्राम गुंदीरेला के निकट दो आयशर में टक्कर हो गई। इसमें एक आयशर में सवार तीन लोग प्रकाश, सरदार और गजेंद्र घायल हुए हैं। जबकी गजेंद्र को दाहिने पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे एवं घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!