Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - मां जयंती धाम के समीप उण्डवा नदी पर डेम के...

सरदारपुर – मां जयंती धाम के समीप उण्डवा नदी पर डेम के लिए सर्वे कार्य हुआ आरंभ, पर्यटन के साथ ही मिलेगी समस्या से निजात

सरदारपुर। तहसील क्षैत्र के ग्राम पदमपुरा एवं चोटियाबालोद के मध्य पश्चिम क्षैत्र मे स्थित प्राचीन तिर्थ स्थल माँ जयंती धाम से प्रवाहित होने वाली उण्डवा नदी पर करीब 20 करोड की लागत से जल संग्रहक तालाब बनाने के लिये आरंभीक सर्वे का कार्य आरंभ हुआ। बुधवार को विभागीय इंजीनियरो ने मां जयंति धाम सेवा समिती दसाई के सदस्यो की उपस्थिती मे सर्वे कार्य आरंभ कर लेवल लिया। प्राचीन समय से ही पहाडो के बीच माँ जयंति धाम मंदिर किसी समय मे बहुत कम लोगो को ही पता था। लेकिन जब से पर्यावरण संरक्षण को लेकर यहा पर पर्यावरण प्रेमी रामकरण पटेल, सुरेश भुत आदि लोगो के द्वारा हरियाली लाओ एवं जल बचाओ अभियान के तहत यहा पथरीली भूमि पर पहाडो को चीरकर करीब 20 हजार पौधे रोप कर इन्हे पेड़ बना दिया। पिछले 18 वर्षो से समिती इस क्षैत्र को हरा भरा करने के लिये प्रयासरत है। लेकिन गर्मी के दिनो मे पानी की कमी के चलते यहा पर पेड सुखने लग जाते है जैसे-तैसे कर समिती के सदस्य पानी लाकर पेडो को पिलाते हें लेकिन इसके बाद भी करीब 2500 पौधे सुख गये। समिती के प्रयासो के चलते यहा पर एक आशा की किरण नजर आई है। जनप्रतिनिधीयो से यहा पर डेम बनाने के लिये समिति के सदस्य लंबे समय से प्रयासरत थे। जिसके चलतें उण्डवा नदी पर डेम बनाने के लिये आरंभीक सर्वे का कार्य आरंभ हुआ है। डेम बनने से पेडो को पानी मिलेगा साथ ही आसपास के किसानो को भी फायदा होगा। उनके खेतो मे भी सिंचाई के लिये पानी मिलेगा। साथ ही क्षैत्र को पर्यटन के रूप मे बढ़ावा भी मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!