Homeअपना शहरराजगढ़ - चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल छड़ावद में मनाया ग्रीन डे, बच्चों ने...

राजगढ़ – चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल छड़ावद में मनाया ग्रीन डे, बच्चों ने ली पेड़-पौधों के संरक्षण की शपथ

राजगढ़। समिप ग्राम छड़ावद में चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में  ग्रीन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चें हरे रंग के कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचे। स्कूल के प्राचार्य अल्पेश पंवार ने बताया की पर्यावरण एवं पेड़-पौधो के महत्व के बारे में बच्चों को बतोन के उद्देश्य से आज स्कूल में ग्रीन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन में बच्चों को अनेक प्रकार की खेल-कुद प्रतियोगिताएं करवाई गई तथा आत्म सुरक्षा के गुर भी सिखाए गए।

साथ ही बच्चों को पेड़- पौधों का महत्व बताते हुए पर्यावरण सरंक्षण करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान स्कूल की पल्लवी चौहान, पूर्वी चौहान, दिव्या सोलंकी, अजय सेंचा, नरेन्द्र चौहान आदी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!