Homeचेतक टाइम्सदसाई - कल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे राम रामेश्वर धाम के...

दसाई – कल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे राम रामेश्वर धाम के राजा महाँकाल, भव्य शिव डोले में दिखेगा आस्था और विश्वास का संगम

नरेन्द्र पँवार, दसाई।  स्थानीय राम रामेश्वर धाम स्थित भोले नाथ का भव्य डोला श्रावण माह के तृतीय सोमवार को बडे ही धुम-धाम से निकलेगा। प्रातः डोला निकालने के पूर्व विद्वान पंडितों के द्वारा रूद्राभिषेक भी होगा।  आयोजक राम रामेश्वर धाम समिति के तत्वावधान मे इस दिन मंदिर परिसर में स्वागत द्वार बनाकर नगर के मार्गो पर वंदनवार भी लगाये जावेगें। नगर की समस्त जनता के अतिरिक्त आसपास के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग भी भगवान भोलेनाथ की पालकी के इस विंहंगम दृष्य को निहारने पहुंचेंगे। भगवान भोलेनथ के मंदिर परिसर को फुलों से एवं अन्य तरिके से सजाया जावेगा।
डोला राम रामेश्वर धाम मंदिर से सजधज कर बोल बम एवं भोले नाथ के जयकारों की गुंज के साथ निकलेगा। भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार  किया जावेगा।  जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे पुनः मंदिर पर पंहुचेगा। जहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक भांग, दूध, जल, फुल,धतुरा आदि से किया जावेगा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में पालकी का जगह-जगह स्वागत एवं पूजन किया जावेगा। डोले के आगें बैंड, बाजे, ढोल, नगाडें एवं ताशे भी चलते है।  नगर में अनेक स्थानों पर मंच बनाकर भगवान का स्वागत किया जाता है। भोलेनाथ की पालकी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर महा आरती कर महा प्रसादी का वितरण भी किया जावेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!