Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - आचार्य श्री के 60वे जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

राजगढ़ – आचार्य श्री के 60वे जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

राजगढ़।  प.पू. पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत जैनाचार्य श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरिश्वर जी म.सा. के पट्टधर एवं कृपासिन्धु योगीराज श्री शांतिविजय जी म.सा. के सुशिष्यरत्न, संघहित चिन्तक, शासन प्रभावक, भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक, सूरिमंत्र आराधक आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्नसूरिश्वरजी म. सा. के 60  वें जन्मदिवस पर श्री जयंतसेन म्यूजियम परिसर मोहनखेड़ा तीर्थ  में साध्वी श्री दर्शितकलाश्रीजी म. सा., साध्वी श्री चिंतनकलाश्रीजी म. सा. की निश्रा में पोधो का रोपण किया गया।  इस अवसर पर म्यूजियम ट्रस्टी राजेंद्र भंडारी, राजगढ़ परिषद परिवार से कांतिलाल भंडारी, कांतिलाल जैन, मांगीलाल  मामा, राकेश हरण, नितिन भंडारी, हर्ष बाफना, धवल डांगी, सौमिक जैन, विकास जैन एवं म्यूजियम प्रबंधक विनोद जैन,  म्यूजियम स्टाफ, एलआईसी अभिकर्ता प्रभुलाल लटियाल, खेमेन्द्र शर्मा बड़ोदिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी राजगढ़ परिषद सचिव प्रणय भंडारी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!