Homeचेतक टाइम्सधुलेट - बारिश से जनजीवन त्रस्त, जर्जर पुलिया के दोनों और लगा...

धुलेट – बारिश से जनजीवन त्रस्त, जर्जर पुलिया के दोनों और लगा लंबा जाम

विनोद सिर्वी, धुलेट। क्षेत्र में हो रही अत्यधिक बारिश की वजह से जनजीवन त्रस्त हो गया है। शुक्रवार को भी अत्यधिक बारिश की वजह से कई खेतों में पानी भर गया उसकी वजह से किसानों की फसलें चौपट हो गई। इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे 47 पर मौजूद पुलिया पर पानी आ जाने की वजह से पुलिया के दोनों ओर दो-दो करीब किलोमीटर तक जाम लग गया। सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों यात्री परेशान होते रहे। यहां जाम लगना आम बात हो गई, गुरुवार को भी करीब 6 घंटे तक यहां जाम लगा था। सकरी जर्जर पुलिया की वजह से आए दिन यहां जाम लग जाते हैं। और यात्रियों को घंटों जाम खुलने का इंतजार  करना पड़ता है।

 चौधरी ढाबे से दत्तीगांव तक खरमोर पक्षी अभ्यारण की वजह से फोर लाइन का काम अधूरा पड़ा है। शुक्रवार को 12 बजे से यहां जाम लग गया था। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था। ग्रामीणों ने बताया कि रोड की साईड अत्यधिक बारिश की वजह से बह गई है, यदि जल्द से साइड को नहीं भरा गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!