Homeचेतक टाइम्सधुलेट - राजमार्ग पर जर्जर पुलिया पर तीसरे दिन भी ढाई घंटे...

धुलेट – राजमार्ग पर जर्जर पुलिया पर तीसरे दिन भी ढाई घंटे से अधिक समय तक लगा रहा जाम, थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा, बारी-बारी से वाहनों को निकाला

विनोद सिर्वी, धुलेट। इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग धुलेट में जर्जर पुल पर तिसरे दिन भी शनिवार को ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। जाम सुबह 8 बजे से 10:30 तक लगा रहा। सुचना मिलने के बाद थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदोरिया बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली। दोनों ओर से बारी-बारी से वाहनों को छोड़ा गया थाना प्रभारी ने मौके से ही दत्तीगांव टोल प्लाजा के मैनेजर मनजीत सिंह को फोन लगा कर जल्द से जल्द गड्ढे भरने व जर्जर पुलिया को सही करने के निर्देश दिए। जिसके बाद टोल टैक्स से मजदूर कर्मचारियों ने आकर मुरम डालकर गड्ढों को भरा। शुक्रवार को अत्यधिक बारिश की वजह से पुलिया की एक साइड की दीवार खिसक गई।और पुलिया पर गहरे गड्ढे हो गए।शनिवार को जाम लगने का कारण यह रहा कि जर्जर सकरे पुल पर गहरे गड्ढे हो गए। जिससे वाहन पुल धिमी गति से पार करते हुए निकले और दोनों और वाहनों की संख्या बड गई ।सकरे पुल पर बडे वाहन आमने सामने आ गऐ और जाम लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि 3 दिनों से सैकड़ों वाहन जाम में फस रहे हैं यात्री घंटों परेशान हो रहे पर प्रशासन आज भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। अत्यधिक बारिश की वजह से पूल  के आसपास की साइड इतनी बह गई कि यदि रोड से निचे  वाहन के टायर नीचे उतरते हैं तो वहां नाले में जा सकता है। और बड़ा हादसा हो सकता है। यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी दुर्घटना यहां हो सकती है।

जिम्मेदार बोले –
राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदोरिया ने बताया कि हमने टोल टैक्स मैनेजर को नोटिस जारी किया है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। वही उक्त मामले में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि मैं संबंधित अधिकारियों से चर्चा करता हूं और इसमें क्या हो सकता है। दिखवाता हूं। वही धार महू लोकसभा के सांसद छतर सिंह दरबार से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों से इस संबंध में बात करता हूं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!