Homeअपना शहरराजगढ़ - लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंचीय...

राजगढ़ – लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंचीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

राजगढ़। नगर की लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में  पूनमचंद मोलवा, सोहन मोलवा, टीकम मोलवा, रोहित सीरवी, डॉ. पुखराज सीरवी आदि मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा भारत माता का पूजन गया। जिसके बाद  पूनम चंद मोलवा  ने अतिथियों, संचालक मंडल, उप प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक तथा विद्यार्थियों  की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के आर्यभट्ट हाउस, कलाम हाउस, विवेकानंद हाउस एवं टैगोर हाउस के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के संचालक मंडल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का मूल्य समझाते हुए राष्ट्र की उन्नति में योगदान को बताया गया। साथ ही रक्षा बंधन पर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सहेजने हेतु भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन जाट ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली देश भक्तियुक्त  प्रस्तुतियां  बच्चों में देश-प्रेम की संस्कारित करती है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक स्वालसिंह पीटर एवं कृष्णा अग्रवाल ने किया। वही आभार विद्यालय के उप प्राचार्य पवन भिडोदिया ने व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित फैंसी ड्रेस कार्यकम में विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानी बनकर विद्यालय पहुंचे थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!