Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - विधायक कार्यालय पर मनाई राजीव गांधी की 75वीं जन्मजयंती

सरदारपुर – विधायक कार्यालय पर मनाई राजीव गांधी की 75वीं जन्मजयंती

सरदारपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती आज मंगलवार को सरदारपुर विधायक कार्यालय पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष महेश भाबर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधी मनीष श्रीवास्तव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, मण्डलम अध्यक्ष अम्बर गर्ग, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश बैरागी, दिलीप वसुनिया, अनिल नर्वे, देवेन्द्र सतपुडा, धीरज पाटीदार, देवानंद, बाबुलाल, जीवन धाकड आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!