Homeअपना शहरराजगढ़ - श्री आईजी विद्यापीठ स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाई जन्माष्टमी, राजपुरा...

राजगढ़ – श्री आईजी विद्यापीठ स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाई जन्माष्टमी, राजपुरा के खेलो इण्डिया ग्रुप ने किया मलखंब का प्रदर्शन

राजगढ़। कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पर्व पर नगर की श्री आईजी विद्यापीठ हायर सेकेण्डरी स्कूल में राणा बख्तावर सिंह खेल एवं सांस्कृतिक विकास समिति राजपुरा के खेलो इण्डिया ग्रुप के बच्चों द्वारा शानदार मलखंब का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के खेल सचिव शोभाराम चौधरी ने विद्यार्थियों को मलखंब के फायदे बताते हुए कहा की मलखंब सभी खेलो की मां है। वहीं सत्यनारायण व्यास ने सभी बच्चों को मलखंब व्यायाम करने का प्रशिक्षण दीया। शिक्षा समीती के सदस्य डॉ. दिनेश सतपुड़ा ने सभी अतिथियों एवं बच्चों को धन्यवाद भेंट दी।

जिसके बाद विद्यालय प्रांगण में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण करते हुए हर्षोउल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य इमरान खान ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!