Homeचेतक टाइम्सदसई - नगर में हर्षोउल्लास से मनाई जमाष्टमी, मध्यरात्रि को मनाया जनमोत्सव,...

दसई – नगर में हर्षोउल्लास से मनाई जमाष्टमी, मध्यरात्रि को मनाया जनमोत्सव, मंदिरो में लगा तांता

दसई। नगर में शुक्रवार को जमाष्टमी का त्योंहार बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में प्रातः से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिरों में दसाई के अलावा आसपास के गांव से भी लोग मंदिरों में पहुचे। जगह-जगह मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। वहीं कई स्थानों पर मटकी फोड कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। नगर में हरदेवलाला चैक पर स्थित मटकी फोडने पर स्थानीय व्यवसायी भरत पाटीदार होटल वाले ने ग्यारह सौ का इनाम घोषित किया था। इस इनाम को लगान ग्रुप नें मटकी फोड कर प्राप्त किया। रात्रि में जैसे ही 12 बजे लोगों ने ”आलकी की पालकी जय कन्हैयालाल की” के नारे लगाकर जयघोष किया। वहीं 12 बजे बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतार कर प्रसाद के रूप में पंजीरी (सुखे धनिया की) का वितरण किया गया। मंदिरों मे रात भर भजन मंडलियों ने संगीत पर भजन का आयोजन किया। वही श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कई स्थानों पर बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांध कर रक्षा का वचन लिया। पंडित कृष्ण्दास वैष्णव ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पुर्णिमा से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक रक्षा बंधन का त्योंहार मनाया जाता है। यद्यपि राखी का मुख्य त्योंहार पुर्णिमा को ही मनाया जाता है लेकिन कई लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी मनाते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!