Homeचेतक टाइम्सदेपालपुर - बेटमा में लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज ने निकाली शोभायात्रा

देपालपुर – बेटमा में लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज ने निकाली शोभायात्रा

देपालपुर – बेटमा। नगर मे कुशवाह समाज द्वारा लव कुश जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कुशवाह मोहल्ला कचहरी घांटी से एक विशाल शोभा यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई , जो नगर के विभिन्न मार्ग  से हो कर पुनः कुशवाह मोहल्ला स्थिति  कचहरी घांटी पर समाप्त हुई। यात्रा का नगर मे विभिन्न संगठनो द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल झांकी में लवकुश के रूप में आये बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभा यात्रा मे मुख्य रुप से जगदीश खिलावदिया, उपाध्यक्ष नगर परिषद बेटमा, शशी जायसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष, भेरुसिंह वर्मा, गोविन्द चौहान, पं. जितेन्द्र जोशी,ना रायण सिसोदिया, रणजीत मंडलोई, राकेश गेहलोत, सुर्यपाल धामंदिया, अर्जुन टांनिक, विजय मंडलोई, राम मेघाया, अजय मेघाया,सुजीत सोनगरा, बलराम खिलावदिया, सचिन मंडलोई, निलेश बर्फ, रमेश कॉकरवाल, घनश्याम बडगुजर, गिरधारी लाल सुलखिया आदी उपस्थित रहे। शोभायात्रा का आयोजन कुशवाह नवयुवक मंडल द्वारा किया गया था। आभार अर्जुन टॉनिक ने माना। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!