Homeअपना शहरराजगढ़ - महावीर स्थानक भवन में चल रही पर्युषण पर्व की धर्म...

राजगढ़ – महावीर स्थानक भवन में चल रही पर्युषण पर्व की धर्म आराधना, बताया की सामायिक का महत्व

राजगढ़। पूज्य श्री धर्मदास जैन स्वाध्याय संघ थांदला के स्वाध्याय राजेंद्र रुनवाल, ललित भंसाली, मनीष शाह के द्वारा स्थानक भवन में पर्युषण पर्व की धर्म आराधना चल रही है। पर्व के दूसरे दिन ललित भंसाली, मनीष शाह द्वारा अंतरगड़सूत्र  का वाचन कर अर्थ समझाया। धर्मसभा में भंसाली द्वारा बताया की सामायिक का महत्व व्यक्ति को प्रतिदिन एक समय करना चाहिए। सामयिक करने से समस्या का समाधान होता है। मानसिक शांति होती है और मोक्ष में जाने के मार्ग खुलते हैं। सामयिक मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कभी किसी को नहीं मिलता है। जो जिसके भाग्य में लिखा वह उसको ही मिलता है अपने भाग्य में जितनी  लक्ष्मी है वह हमें मिलेगी। उससे अधिक हमें नहीं मिलेगी जिसे तरह एक मटकी में जितना जल की आवश्यकता है उतना ही जल उस में आयेगा अधिक नहीं आयेगा। इसलिए हमें पुरुषार्थ करना चाहिए।
स्थानक समाज से हितेश वागरेचा ने बताया है कि तीनों स्वाध्याय द्वारा अच्छी धर्म आराधना चल रही है अनेक श्रावक- श्राविका ओ ने आज उपवास, एकासना, आयंबिल, निवि, चांदनी वागरेचा के आज 12 उपवास है। भारती खाबिया  के चार उपवास है और आगे के भाव ह।  महिलाओ स्तवन की प्रस्तुति दी। कल शनिवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन कल्पसूत्र के द्वारा दोपहर को 2 से 3 होगा तीनों स्वाध्याय द्वारा कराया जाएगा। कल सुबह का स्वामी का लाभ  वात्सल्य शांतिलाल कालूराम  मामा परिवार तथा शाम का स्वामी वात्सल्य भेरुलाल  मोतीलाल वागरेचा  लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!