Homeचेतक टाइम्समध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बात पर बोले दिग्विजय सिंह -...

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बात पर बोले दिग्विजय सिंह – मैं नहीं बनूंगा PCC चीफ, पद अभी खाली नहीं है

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में खुलकर गुटबाजी सामने आने लगी है। दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ बनने से साफ इंकार कर दिया है। मंत्री गोविंद सिंह का दर्द भी छलक गया. वहीं सुरेश पचौरी ने कहा सोनिया गांधी जो फैसला लेंगी उसे सब लोग मानें। पीसीसी चीफ बनने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने हाथ हिलाकर इशारों में कहा-नहीं, नहीं, नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ वर्तमान PCC चीफ हैं। खाली नहीं है पद, कोई जल्दबाजी नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी पर दिग्गी ने कहा कि मेरी सिंधिया से फोन पर बातचीत हुई है वो नाराज नहीं हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!