Homeचेतक टाइम्सजामली - अपने ही घर में मिला महिला का शव, प्रथम दृश्या...

जामली – अपने ही घर में मिला महिला का शव, प्रथम दृश्या मामला लुट व हत्या का, पुलिस जुटी जाँच में

जामली। रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरवेट में आज सुबह एक वृद्ध महिला का शव अपने ही घर से बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार बरवेट में रहने वाली सुमन बाई गुजर उम्र 80 वर्ष का शव आज अपने ही घर में मिला। वृद्ध महिला घर पर अकेले रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला की कान के आभुषण और पैर के आभुषण गायब है। जिससे पूरा मामला हत्या एवं लूट का प्रतीत हो रहा है। मौके  पर पहुंची डीएसपी पूजा शर्मा ने बताया की मामले को लेकर हमारे द्वारा जांच की जा रही है, फिलहाल स्थिति को देखते लूट ओर हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। मोके पर फोरेंसिक टीम भी पहुच रही। मृत महिला घर मे अकेली रहती थी। बदनावर में महिला की शादी हुई थी लेकिन करीब 25 वर्ष से बरवेट मे निवास कर रही थी। समनबाई की कोई संतान भी नही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!